सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
बलौदा| नगरमें अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरूवार को सुबह 10 बजे पूजन प्रसाद वितरण अग्रसेन भवन में किया जाएगा। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण कर वापस अग्रसेन भवन पहुंचेगी। समाज के कमल अग्रवाल ने बताया कि 7 दिवस तक चले अग्रसेन जयंती समारोह में महिलाएं, बच्चे के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसका पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को 7 बजे अग्रसेन भवन में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजानंद मोदी नैला त्रिलोकचंद अग्रवाल नैला वाले होंगे।