पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन में 60 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराया

दो दिन में 60 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागढ़|मरका गांवको आदर्श बनाने के लिए ग्रामीणों ने दो दिन में 60 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। किसानों ने स्वेच्छा से फसल चराकर साथ दिया। ग्रामीण अजय साहू नरेंद्र साहू ने बताया कि अतिक्रमण के चलते गांव में शौच के लिए जगह नहीं बची थी। असामाजिक तत्वों ने गोठान को शौचालय बना लिया था। इससे नाराज चरवाहे ने किसानों से शिकायत की। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। जिसमें अतिक्रमण छोड़ने सभी राजी हो गए। दो दिन में लगभग 60 एकड़ जमीन को लोग छोड़ दिए। इस काम में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों ने फसल चराकर गांव को आदर्श बनाने के संकल्प लिया। अजय साहू ने बताया कि गांव के इस निर्णय से सभी वर्ग के लोग खुश हैं।