पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंद्रह क्विंटल धान खरीदने में साफ्टवेयर बना अवरोध

पंद्रह क्विंटल धान खरीदने में साफ्टवेयर बना अवरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। धान खरीदी केंद्रों में अभी भी 10 क्विंटल प्रति एकड़ के दर पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों के घरों में धान भरे पड़े हैं और बेचने के लिए किसानों के पर्चे स्वयं को कम पड़ रहे है। राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 क्विंटल की घोषणा किए जाने से किसानों ने राहत की सांस ली थी लेकिन ब्लाक के किसी भी धान खरीदी केंद्र को आज तक 15 क्विंटल के दर पर खरीदी किए जाने के लिए साफ्टवेयर प्राप्त नहीं हुआ है और अभी भी 10 क्विंटल के दर पर धान खरीदी किए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

पिथौरा के 9 धान खरीदी केंद्र एवं 4 उप खरीदी केंद्र में आज भी 10 क्विंटल के दर पर धान खरीदी की जा रही है। किसान 15 क्विंटल की साफ्टवेयर के इंतजार में आज भी धान बेचने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वहीं इस बाबत विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 क्विंटल धान खरीदी किए जाने की घोषणा तो हुई है लेकिन इसका साफ्टवेयर मिला ही नहीं है जिसके कारण पुराने अनुपात पर ही धान खरीदी किए जा रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अब धान खरीदी अनावारी रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। जिसमें धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल होगी।

असमंजस में किसान

किसानोंके घरों में धान भरे पड़े हैं तथा उनके पूरे धान नहीं बिक पाने के कारण वे पशोपेश में है हाल में राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा से किसानों ने राहत की सांस ली थी लेकिन वह भी ढांक के तीन पांत होने जा रहा है। किसान अपनी उपज लगातार व्यापारियों को बेच रहें हैं जहां उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है मंडी में भी मिलरों द्वारा धान समर्थन मूल्य पर नहीं लिए जा रहें है तथा धान मंडी से होते हुए सीधे मिलों में पहुंच रहें हैं। जहां 12 सौ से कम दर पर धान खरीदे जा रहें हैं और किसान उक्त दर पर बेचने मजबूर है। क्योंकि सोसायटियों में धान बेचने के बाद भी किसान के पास धान बचा हुआ है जिसको उन्हें व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। सुदूरवर्ती गांवों में और भी बुरा हाल है किसानों के धान की लेवाली भी नहीं है तथा औने-पौने दाम पर धान खरीदे जा रहे हैं।

आनावारी को बना रहे खरीदी का आधार

प्रत्येकसोसायटियों के अंतर्गत आने वाले गांव की धान अब पटवारी द्वारा दिए गए अनावारी रिपोर्ट के आधार पर खरीदे जाएंगे। जिसका सीधा मतलब एक ही