पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुरकोनी में पैरावट में लगी आग, क्षति

भुरकोनी में पैरावट में लगी आग, क्षति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामभुरकोनी के एक किसान के खलिहान में रखी पैंरावट में आग लगने से लगभग 30 एकड़ की पैंरावट जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही बुंदेली चौकी प्रभारी द्वारा पिथौरा से दमकल को बुलवाया गया जो कि किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया लेकिन पैंरावट जलकर स्वाहा हो गई। ग्राम भुरकोनी में राधेश्याम अग्रवाल के खलिहान में रखी पैंरा में अचानक आग लग गई। जिससे 30 एकड़ फसल की पैंरावट पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचकर आग बुझाने लगे। वहीं बुंदेली चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी गई।