पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हो रहा राजस्व मामलों का निपटारा

नहीं हो रहा राजस्व मामलों का निपटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदारके नहीं होने से इन दिनों तहसील कार्यालय मंें अव्यवस्था का आलम छाया हुआ है। दूरदराज से आने वाले पक्षकारों को पेशी तारीख लेकर निराश मन से वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक कार्य के लिए आवश्यक आय, जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

विगत डेढ़ माह से यहां पदस्थ तहसीलदार की अस्वस्थता का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। पिथौरा तहसील में पदस्थ तहसीलदार डीसी बंजारे के बीजापुर तबादला के पश्चात यहां पदस्थ एचएल गायकवाड़ शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने स्वास्थयगत कारणों से तहसील कार्यालय में सेवाएं नहीं दे पा रहें है। जिसकी वजह से राजस्व संबंधी कार्य थम सा गया है।

पिथौरा विकासखंड अंतर्गत 108 ग्राम पंचायत के राजस्व संबंधित न्यायालयीन एवं प्रशासनिक कार्य के लिए लगभग 100 किलोमीटर तक की दूरी सफर कर आवश्यक कार्य के लिए लोग यहां आते हैं। लेकिन यहां उनकी समस्या को सनुकर समाधान करने वाला कोई नहीं होने से निराश मन से वापस लौटना पड़ रहा है। यहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि तहसीलदार कब आएंगे। इन दिनों स्कूली छात्र-छात्राओं हेतु आवश्यक रूप से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने का दौर चल रहा है।

दूरदराज से आने वालों ग्रामीणों, विद्यार्थियों उनके पालकों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उन्हें शैक्षणिक कार्य हेतु वांछित स्थानों में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु अनावश्यक विलंब हो रहा है। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि पिथौरा में कार्य संचालन के लिए नायब तहसीलदार के रूप में नीता ठाकुर की पदस्थापना सप्ताह भर पहले की गई है लेकिन नायब तहसीलदार ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है इसलिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि वे पदभार लेती है या नहीं।

भैंरोपुर से आए एक कृषक ने बताया कि पंजीकृत दस्तावेजों का प्रमाणीकरण के लिए वे पिछले महीने भर से कार्यालय के चक्कर लगा रहें है कोई जिम्मेदार व्यक्ति यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि उनका कार्य कब तक होगा। बहरहाल प्रशासनिक व्यवस्था जो भी हो लेकिन आम लोगों को इन दिनों तहसील कार्यालय से निराशा ही हाथ लग रही है।

बीते डेढ़ माह से राजस्व संबंधी कार्य नहीं होने से तहसील कार्यालय में सन्नाटा।