पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिथौरा शिक्षाकर्मी संघ का पुनर्गठन

पिथौरा शिक्षाकर्मी संघ का पुनर्गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छगशिक्षाकर्मी संघ पिथौरा का पुनर्गठन प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर प्रधान, जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। विगत 4 वर्षो से ब्लाक अध्यक्ष के रूप में कुशलता पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने वाले महेंद्र चौधरी को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके पहले समस्त शिक्षाकर्मीयों को प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर प्रधान ने संबोधित करते हुए बताया कि विगत 12 सितम्बर को छग शिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधी मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह से मुलाकात कर नियमित वेतन भुगतान में रही समस्याओं से अवगत कराया एवं तीन महीने के वेतन प्रदान करने आबंटन जारी करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी ने सभी शिक्षाकर्मीयों से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की है। इसके पूर्व सभा को बागबाहरा विख अध्यक्ष विनोद यादव, बसना विख अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा, सराईपाली विख अध्यक्ष रूपानंद पटेल, पूर्व जिला सचिव लालजी साहू ने भी संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र चौधरी को प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर प्रधान ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए महेंद्र चौधरी ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाये जाने पर समस्त शिक्षाकर्मियों को आभार जताया एवं अवश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान करने पहल की जाएगी। सभा का संचालन जिला प्रवक्ता लोरिश कुमार ने किया। महेन्द्र चौधरी को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर सोमनाथ चौहान, विजय प्रधान, गौरीशंकर पटेल, भोजराज प्रधान, विरेंद्र साहू, मुकेश डड़सेना, विश्वामित्र बेहरा, नरेंद्र बोरे, कौशल साहू, मनोज पटेल सहित समस्त शिक्षाकर्मियों ने बधाई दी। इधर नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया से सौजन्य भेंट की। शिक्षाकर्मियों के नियमित वेतन भुगतान, शिक्षक पंचायत सवंर्ग के सेवा पुस्तिका संधारण करने मार्च 2014 से लंबित आदिमजाति कल्याण विभाग का वेतन शीघ्र जारी करवाने, नगरीय निकाय का वेतन जारी करवाने, आठ वर्ष की अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षा कर्मियों को पुनारीक्षित वेतनमान देने की मांग रखी है।