- Hindi News
- गांव गांव में ज्योत जवांरा और जसगीत से माहौल भक्तिमय
गांव-गांव में ज्योत जवांरा और जसगीत से माहौल भक्तिमय
पिथौरा| नवरात्रिका पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में मनोकामना ज्योत सहित जंवारा बोया गया है साथ ही श्रद्वालुओं द्वारा घर-घर में भी मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर भक्ति की जा रही है सार्वजनिक दुर्गा समितियों द्वारा भव्य आकर्षक पंडाल निर्माण कर भव्य मूर्ति स्थापित किए गए है नगर के कुलदेवी शीतला मां परमेश्वरी धाम, दुर्गा मंदिर चैक, वन विभाग दुर्गा मंदिर, कामंाक्षा मंदिर, गुजराती बाबा द्वारा स्थापित दुर्गा की भी पूजा अर्चना धुमधाम से की जा रही है इसके अतिरिक्त सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति मंदिर चौक, हाईस्कूल मैदान, अग्रसेन चैक, देवरीबाड़ा दुर्गा समिति, कुम्हार पारा सहित अन्य स्थानो में भव्य दुर्गा मुर्ति स्थापित की गई है जहां श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि अवसर पर जगह जगह रास गरबा डांडिया का आयोजन मंदिर समितियों द्वारा की जा रही है स्थानीय मां परमेश्वरी धाम में रास गरबा डांडिया करने विशेष साज सज्जा के साथ भव्य आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। जहां श्रद्वालु आरती पश्चात 8 बजे रात्रि से देर रात्रि तक श्रद्वालुओं गुजराती धुनों में थिरकते दिख रहे है भक्ति गीतों के थिरकते इन श्रद्वालुओं को देखने आस पास के ग्रामीणजन भी पहुंच रहे है। ग्रामीण अंचलों में भी सभी गांवों में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहले की अपेक्षा अब गांवों में भी बड़े शहरों से आकर्षक मूर्तियां लाकर विराजित की गई है।
पिथौरा. ग्रामभीखापाली में रामभरोसा साहू अपने सीने में ज्योत जलाते हुए नौ दिनों तक श्रद्धा की ज्योत जलाकर रखे हुए हैं। वे नौ दिनों तक उपवास रखे हुए हैं और इस दौरान वे मात्र दूब का रस पीकर माता के प्रति अपनी आस्था लगाए हुए हैं।