- Hindi News
- गड़बेड़ा में स्कूली बच्चों की खेल स्पर्धा के प्रतिभाओं का सम्मान
गड़बेड़ा में स्कूली बच्चों की खेल स्पर्धा के प्रतिभाओं का सम्मान
संकुलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शाला प्रांगण गड़बेड़ा (चांदापारा) में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण वितरण समारोह के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक चुन्नीलाल साहू, अध्यक्षता द्वारिकाधीश यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि स्वप्निल तिवारी, अध्यक्ष भाजयुमो पिथौरा, विजय नायक, इंद्रजीत सिंह खनूजा थे।
विधायक साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का महत्व जीवन में बहुत अधिक है, शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बच्चों को अवश्य खेल खेलना चाहिए। कार्यक्रम को द्वारिकाधीश यादव, स्वप्निल तिवारी, विजय नायक ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सक्रिय योगदान हेमंत खुटे, प्रीतम साहू, सीएम पटेल, प्रेम चौधरी, कृष्ण कुमार ठाकुर, उमाशंकर पटेल, जवाहर डड़सेना, डीआर पटेल, घनश्याम पटेल, हितेश पटेल, घनश्याम ठाकुर, पोषराम ध्रुव, संतोष ठाकुर, बीपी जोशी का रहा। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता माध्यमिक बालक वर्ग स्तर 100 मीटर दौंड़ प्रथम मनबोध सोनासिल्ली, द्वितीय मनभजन सोनासिल्ली, 200 मीटर दौड़ प्रथम मनबोध सोनासिल्ली, द्वितीय हितेश साहू गड़बेड़ा, तवा फेंक प्रथम गनपत लामीडीह, द्वितीय रूपेश सोनासिल्ली, गोला फेंक प्रथम बसंत गड़बेड़ा, द्वितीय डूगेश्वर सोनासिल्ली, बोरा दौड़ प्रथम देवेंद्र साहू गड़बेड़ा, द्वितीय हिमांशु सोनासिल्ली, कुर्सी दौंड़ प्रथम किसन यादव गड़बेड़ा, द्वितीय दिक्षांत गड़बेड़ा, खो-खो प्रथम गड़बेड़ा, द्वितीय सोनासिल्ली, कबड्डी प्रथम सोनासिल्ली, द्वितीय लामीडीह, बालिका वर्ग 100मी. दौड़ प्रथम कौशिल्या गड़बेड़ा, द्वितीय विनिका कसहीबाहरा, 200मी. दौड़ प्रथम ललिता, द्वितीय कौशिल्या गड़बेड़ा, तवा फेंक प्रथम शांति सोनासिल्ली, द्वितीय मालती सोनासिल्ली, गोलाफेंक प्रथम ललिता गड़बेड़ा, द्वितीय गणिता लामीडीह, खो-खो प्रथम गड़बेड़ा, द्वितीय कसहीबाहरा, कबड्डी प्रथम गड़बेड़ा, द्वितीय कसहीबाहरा, प्राथमिक विभाग बालक वर्ग खो-खो प्रथम दादरगांव, द्वितीय कसहीबाहरा, कबड्डी प्रथम सरगतोरा, द्वितीय लामीडीह, जलेबी दौड़ प्रथम जयकुमार सोनासिल्ली, द्वितीय तेजराम टिकरापारा, निर्णायक मण्डल में राजेश चौधरी, पीयूष परोहा, गौरीशंकर पटेल, देवनारायण ध्रुव शामिल थे।
समापन कार्यक्रम का सफल संचालन लोकनाथ डड़सेना एवं संत