- Hindi News
- रेल लाइन की मांग पर क्षेत्र में फिर हलचल
रेल लाइन की मांग पर क्षेत्र में फिर हलचल
रेललाइन की मांग पांच दशक पुरानी है। इस अंचल में वरिष्ठ नेताओं नेतृत्व के बाद भी आज तक सराईपाली, बसना, पिथौरा एवं सारंगढ़ रेल सुविधाओं से वंचित है।
अंबिकापुर से रायपुर जो कि वर्तमान रेल कारीडोर में शामिल है। वहां से सारंगढ़ सराईपाली, बसना पिथौरा होते हुए बागबाहरा जोड़ने से अंबिकापुर से रायपुर तक की दुरी भी कम होगी। रायगढ़, सारंगढ़, सराईपाली एवं बसना पिथौरा के लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात प्रसिध्द् तीर्थ स्थल चंद्रपुर को और सिंघोड़ा सराईपाली को महत्व मिल सकेगा। इसके साथ धार्मिक स्थलों को भी जोड़ने का काम यह कारिडोर कर सकती है। लोग मैनपाट, महिसासुर मंदिर सरगुजा, चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर, रुद्रेश्वरी मंदिर सिंघोड़ा, चंडी मंदिर बागबाहरा, खल्लारी मंदिर भीमखोज, लक्ष्मण मंदिर गंधेश्वर, महादेव मंदिर सिरपुर, बल्लभाचार्य का जन्मस्थान चंपारण, मंदिरों का नगर आरंग, राजीव लोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव मंदिर राजिम से लेकर दंतेश्वरी मंदिर जा सकेंगे।