- Hindi News
- छात्रहित में सदैव तत्पर रहने की शपथ ली छात्रसंघ ने
छात्रहित में सदैव तत्पर रहने की शपथ ली छात्रसंघ ने
शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ का शपथग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुक्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रैदास गोयल थे। अध्यक्षता प्राचार्य आभा तिवारी ने की। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।
प्राचार्य आभा तिवारी ने नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष इश्मित कौर छाबड़ा को शपथ दिलाई। तत्पश्चात उपाध्यक्ष पूजा दुबे सचिव अभिषेक जोसफ, सहसचिव लक्ष्मण यादव सहित समस्त कक्षा प्रतिनिधियों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। प्रायार्च श्री तिवारी ने महाविद्यालय के स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं के उत्साह की सराहना की एवं निर्विरोध निर्वाचन के लिए धन्यवाद दिया। जनभागाीदारी अध्यक्ष रैदास गोयल ने भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए छात्र हित में सदैव तत्पर रहने सहयोग का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इश्मित कौर छाबड़ा ने सभी छात्र-छात्राओं तथा अभाविप तथा भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा संगठन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रदर्शित किया। छात्रहित के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। सभा को सचिव अभिषेक जोसफ ने भी संबोधित किया। डा एसएस तिवारी ने शपथ ग्रहण की महत्ता एवं संकल्प की अवधारणा को स्पष्ट किया। संचालन एसएस दीवान ने किया। इस अवसर पर पीके रवि, डा कीर्ति श्रीवास, मयंक पांडे, ब्रह्मानंद पटेल, हर्ष छाबड़ा, मनप्रीत छाबड़ा, सचिन सहित महाविद्यालय के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समारोह में पिथौरा काॅलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ।