पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर सड़क से ग्रामीण त्रस्त

जर्जर सड़क से ग्रामीण त्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम मुड़ागांव से बिजरापाली सड़क मार्ग के टूट जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के पानी सड़क में बने गड्‌ढों में भरने तथा पानी के द्वारा बनाए गए रास्ते ने सड़क को कई जगह से काट दिया है जिसके कारण अब गांव में चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है जिसके कारण यहां के आम नागरिकों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं सहित किसानी कार्य के लिए आवश्यक सामाग्रियों का परिवहन नहीं कर पा रहें हैं। वहीं गांव में होने वाले छट्‌ठी, नामकरण संस्कार तथा दशगात्र जैसे सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होने वाले मेहमानों को चारपहिया वाहन गांव के बाहर खड़ी कर पैदल लगभग एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।

सावधान, बरसात के मौसम लगते ही सुदूरवर्ती गांवों की ओर मेहमान नवाजी के लिए आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। लोक निर्माण विभाग की सड़क में जगह-जगह बड़े गड्‌ढे आपके स्वागत करेंगे, तो वहीं कई जगह सड़कों के कटे होने के कारण आपका सफर बेहद कठिन भी हो सकता है। क्योंकि चारपहिया वाहन तो गांव में नहीं जा सकते अलबत्ता आपको अपने गंतव्य को जाने में शायद पैदल ही तय करना पड़ सकता है। यह कोई कहानी नहीं, बल्कि पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत मुड़ागांव के आश्रित ग्राम बिजरापाली की है जहां महज एक किलोमीटर की दूरी के लिए आवागमन के साधन सुलभ नहीं है। खेत खलिहानों के बीच से गुजरने वाली इस सड़क मार्ग तीन-चार जगह टूट गए हैं जिससे गांव में चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं खतरनाक रूप से बने गड्‌डों में स्कूल आने जाने वालों विद्यार्थियों के भी गिरने का भय बना रहता है। क्योंकि सड़कों के कटे होने के साथ ही सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर भी बिखरे पड़े हैं जो कि किसी भी अनहोनी की आशंका को निमंत्रित कर रही है। जिससे ग्रामवासी पालकगण चिंतित है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि चारपहिया वाहन गांव में नहीं पा रहे हंै। बैलगाड़ी को भी ले जाते नहीं बन रहा है।

मुड़ागांव और बिजरापाली के बीच सड़क की हालत बेहद खराब है। मरम्मत करने में उदासीनता बरत रहे।

पिथौरा के दूरस्थ ग्राम पंचायत मुड़ागांव के आश्रित ग्राम बिजरापाली की सड़क खराब है, जहां महज एक किलोमीटर की दूरी के लिए आवागमन के साधन सुलभ नहीं है। खेत खलिहानों के बीच से गुजरने वाली यह सड़क मार्ग तीन-चार जगह टूट गई हैं चारपहिया वाहने भी नहीं चल