पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल संरक्षण पर दी जानकारी

बाल संरक्षण पर दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल संरक्षण पर दी जानकारी

पिथौरा. जनपदपंचायत पिथौरा में साक्षर भारत कार्यक्र्रम के तहत साक्षर महिला, साक्षर भारत के संबंध में संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें तालूका विधिक सेवा समिति की ओर से न्यायधीश दीपक कुमार कोसले ने महिलाओं बच्चों के हितों के संरक्षण के लिए बने कानून के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, एल्डरमेन एसकेडी डड़सेना सहित अधिवक्ता उपस्थित थे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कोसले ने कहा कि महिलाओं को साक्षर होने के साथ-साथ विधिक रूप से भी जागरूक होना आवश्यक है। इस दौरान सेवानिवृत्त पंचायत निरीक्षक एसकेडी डड़सेना ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर करारोपण अधिकारी उमेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सभा का संचालन आभार बीआरसी एफए नंद ने किया।