- Hindi News
- युगल कैरम प्रतियोगिता में तोषगांव की टीम चैम्पियन
युगल कैरम प्रतियोगिता में तोषगांव की टीम चैम्पियन
सराईपाली|शाला परिवारद्वारा युगल कैरम प्रतियोगिता के तृतीय वर्ष 2014 के आयोजन में प्रथम स्थान पर तोषगांव के ऋषिकेश प्रधान हितेश साहू रहे। वहीं द्वितीय, तृतीय चतुर्थ स्थान पर क्रमश: विक्रम साहू, राहुल साहू बरबसपुर, श्रीकांत, अरूण पंडापारा, रूपलाल, कैलाश जोगी भंवरपुर के रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सराईपाली के प्रदीप गुप्ता, अध्यक्षता दुलारपाली के मंूगराम साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपीनाथ साहू जोधराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में महेंद्र कुमार, ताराचंद हेमंत साहू के आतिथ्य में नगद राशि चैलेंज शील्ड प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में रायगढ़, सरसींवा, भंवरपुर, सराईपाली, बसना, पिथौरा क्षेत्र के 40 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारना है जिसकी लोगों ने प्रशंसा की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्रामीणजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों का योगदान रहा।
खेल गतिविधि