पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दिनों से अंधेरे में है झाखरपाली

दस दिनों से अंधेरे में है झाखरपाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीविभाग की कुंभकर्णी निद्रा ने भुरकोनी के झांखरपाली मुहल्ले के लोगों की पिछले दस दिनों से नींद हराम कर रखी है। दस दिन पहले टूटे गए खंभे को आज तक तो वहां से हटाया गया है और ही वहां नया खंभा गड़ाने के लिए कोई विभाग किसी तरह गंभीर है। जिसके कारण पूरा झांखरपाली मुहल्ला अंधेरे में जीवन बसर कर रहा है। बिजली विभाग में कोई सुनने वाला ही नहीं है लोग गुहार लगाकर थक चुके हैं।

दूसरी तरफ गांव में बार-बार बिजली शाट होने के कारण सभी कनेक्शनधारियों को मीटर, टीवी, पंखे बल्ब के उड़ जाने से व्यापक नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लगभग 35 मीटर, 10 टीवी, अनगिनत पंखे बल्ब हाई वोल्टेज होने के कारण उड़ गए हैं। स्कूल के भी मीटर पंखे उड़ जाने के कारण अध्ययनरत बच्चों को भी इस अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। परेशान उपभोक्ताओं ने अतिशीघ्र गांव में बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा सभी घरों में नए मीटर लगाने की मांग की है। पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत भुरकोनी के झांखरपाली मोहल्ले बीते दस दिनों से अंधेरे में दिन रात गुजारने मजबूर हैं। पिछले दिनों आई आंधी तूफान में एक पेड़ खंभे में गिर गया जिससे खंभा टूट गया। पहले तो घरों के मीटर उड़ा तथा पंखे, टीवी, बल्ब के उड़ने के कारण आर्थिक क्षति भी उठाई लेकिन शत-प्रतिशत आदिवासी बहुल यह मोहल्ला अब अंधेरे में जीवन निर्वहन करने मजबूर हैं। आधुनिकता के आदि हो चुके लोगों को पिछले दस दिनों से लालटेन युग में जीना पड़ रहा है। जिससे लोगों को तरह-तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के दिनों में बिजली बंद होने से घरों में भय का माहौल बना रहता है सांप, बिच्छू का डर सताता है छोटे बच्चों को रात में गोदी में लेकर सुलाना पड़ रहा है पंखे बंद होने के कारण हाथ पंखे से हवा देना पड़ रहा है। मच्छरों का आतंक भी बना हुआ है लोगों को तकलीफ में रातें गुजारने के बाद बीमारी का भय बना हुआ है। पहले के अपेक्षा अभी गांव में लोगों की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है। ग्रामीण चहुंओर परेशानी से अपने आपको घिरे हुए पा रहे हैं।

पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत भुरकोनी के झाखरपाली मोहल्ले बीते दस दिनों से अंधेरा है।

मोहल्ले में ही सब स्टेशन लगाया गया है ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सब स्टेशन लगाते ही बेहतर विद्युत व्यवस्था की आस में हम लोग थे लेकिन सब कुछ इसके उलट हो