पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी रोड एवं रंगमंच के लिए राशि मंजूर

सीसी रोड एवं रंगमंच के लिए राशि मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमंुद|छत्तीसगढ़ राज्यग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत सीसी रोड एवं रंगमंच का निर्माण के लिए 26 लाख रुपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएन राठौर द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 5 लाख 60 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। इसमें पिथौरा विकासखंड ग्राम पंचायत बगारदरहा के आश्रित ग्राम धरमपुर में बिरंची घर से सीताबाई, गोकुल घर से वसुदेव घर तक एवं बगारदरहा में बिंदा घर से बिसम्भर घर तक पांच-पांच लाख रुपए की लागत सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत बरोली में मरारपारा से बीच गली तक तथा ग्राम बिछिया में तेजकुमार घर से लेकरू घर एवं लच्छीलाल घर तक पांच-पांच रुपए की लागत से एवं ग्राम पंचायत भंवरचुवा के केंवटापारा तीन लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।