पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ने स्कूटी सवार 3 को रौंदा, दो की मौत

ट्रक ने स्कूटी सवार 3 को रौंदा, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिथौरामोड़ के पास सोमवार को स्कूटी सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में गए। मौके पर दो की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवती का इलाज बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बागबाहरा में तेज रफ्तार ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासन का ध्यान खींचा गया लेकिन कार्रवाई नहीं होने कारण आए दिन ट्रक की चपेट में आए लोगों की मौत होती जा रही है। सोमवार की घटना में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदूकोना मार्ग की तरफ से बागबाहरा रहा कैलाश चंद अग्रवाल का ट्रक सीजी 08 जेड सी 0685 धान लोड कर बागबाहरा की ओर रहा था। पिथौरा मोड के पास सफेद स्कूटी में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आए टीकेश यादव (20) ग्राम कोमा आैर चांदनी (17) ग्राम परसदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे शैलेंद्री नागवंशी पिता कल्याण सिंह पारादहा बार नयापारा गंभीर रूप से घायल हो गई है। संजीवनी के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने अभी उसे बातचीत करने से मना किया है। शैलेंद्री काफी भयभीत है और वह अभी कुछ भी कहने से डर रही थी, इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई और डाक्टरों ने उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। नागरिकों ने ट्रकों की रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।