धर्मसेना की बैठक में पदाधिकारी नियुक्त
पिथौरा |धर्मसेना की विकासखंड स्तरीय बैठक में जिला संयोजक रवि प्रधान ने प्रदेश उपाध्यक्ष संपत अग्रवाल की अनुशंसा से संगठन का विस्तार करते हुए विकासखंड संयोजक पद पर अमरकांत मिश्रा शहर संयोजक पद पर नरेंद्र राजपूत की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, मोदी सेना मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, एबीवीपी महाविद्यालय अध्यक्ष सुशील पटनायक, छात्रनेता अभिनव शुक्ला, एबीवीपी शहर सचिव अजय अग्रवाल, शंकर बारिक, मंयक दुबे, सुमित दुबे, गौरव प्रजापति, अर्जीत मिश्रा, सावन श्रीवास्तव, कुनाल रोहिल्ला, निरेंद्र यादव, इन्द्रकुमार ध्रुव, कमलेश बढई, अविनाश पटेल, राहूल पांडे, जोगिंदर राजपूत, रूपेश डड़सेना, दानिश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।