पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीनों को था साथी का इंतजार लेकिन मौत बनकर गया ट्रक

तीनों को था साथी का इंतजार लेकिन मौत बनकर गया ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबपीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का खामियाजा राहगीर अपनी जान गंवा कर भुगत रहे हैं। सड़क किनारे खड़े होकर साथी का इंतजार करते तीन लोक कलाकारों को सोमवार की शाम ट्रक ने कुचल डाला। घटना से बागबाहरा क्षेत्र मंे शोक की लहर है। लाख हिदायत के बावजूद ट्रकों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बागबाहरा-पिथौरा स्टेट हाईवे की सड़क पर तिवारी कृषि फार्म के पास हुई दुर्घटना में लोक गायिका चांदनी ठाकुर की सुमधुर आवाज चीख बनकर मौन हो गई। चांदनी के साथ रिदम मास्टर टाकेश्वर यादव की तान भी अब टूट गई है।

सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को धान से भरे ट्रक ने रौंदा। तीनों की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैला है।

ट्रक छोड़कर फरार चालक का नहीं लगता कोई सुराग

सड़क किनारे चलने वाले अनेक बेकसूर लोगों को चालकों की लापरवाही से जान गंवानी पड़ी है। मिलनसार अनवर कुरैशी और एक स्कूली छात्रा की सड़क पर हुई मौत को जनता अभी भूली नहीं है। फिर उभरते हुए तीन लोक कलाकारों की मौत से ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव और शहर के लोग आंदोलन की रणनीति बनाने में लगे है। हैरानी इस बात की रहती है कि हर बार चालक ट्रक छोड़कर फरार हो जाता है।

दस-दस हजार की सहायता

जिलाप्रशासन ने तात्कालिक तौर पर परसदा की चांदनी ठाकुर (14), कोमा के टाकेश्वर यादव (20) और पाड़ादाह की शैलेंद्री (28) के परिजनों को तात्कालिक तौर पर आर्थिक सहायता के रूप में दस-दस हजार रुपए की राशि दी है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मृतकों का चेहरा पूरी तरह से कुचल गया था। कपड़ों से ही उनकी पहचान हो रही थी। तीनों कलाकार अपने साथी का इंतजार करते सड़क किनारे खड़े थे, लेकिन रफ्तार से रहा ट्रक उनके लिए मौत बन गया।

ट्रैफिक नियमों पर चला रहे अभियान

^घटनाके बाद से आरोपी फरार है। शहर के भीतर हाईवे गुजरने से दिक्कतें बढ़ी हैं। ट्रैफिक नियमों पर लगातार हम अभियान चलाए हुए हैं। इसे और ज्यादा सख्त कर ऐसे वाहनों पर लगाम लगाएंगे। शशिकलाउइके, टीआई