- Hindi News
- जसगीत और जगराता के जरिए माता सेवा के लिए तैयार हुई मंडलियां
जसगीत और जगराता के जरिए माता सेवा के लिए तैयार हुई मंडलियां
जसगीत और जगराता के जरिए माता सेवा के लिए तैयार हुई मंडलियां
पिथौरा. नगरमें जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजकर तैयार हो चुके हैं वहीं ग्रामीण अंचलों में समितियों का गठन कर लिया गया है तथा नौ दिन चलने वाले पूजा अर्चना का लिए माता जसगीत जगराता के लिए भी कार्यक्रम बुक कर लिए गए हैं। श्रद्धालुगण मनोकामना ज्योति कलश के लिए क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में तथा गांव-गांव में स्थापित किए जाने वाले समितियों में अपने नाम की पर्ची कटवा चुके हैं। हाई स्कूल मैदान, अग्रसेन चौक, शीतला मंदिर, परमेश्वरी मंदिर, फारेस्ट आफिस शीतला मंदिर, बागड़पारा, अमरैयापारा, रावणभांठा सिहत दर्जनों जगहों पर सार्वजनिक दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया है जिसके लिए समितियों ने पूर्ण तैयारी कर ली है। वहीं श्रद्धालुगण चंडी मंदिर, खल्लारी माता मंदिर, उर्री डोंगरी के शारदा मंदिर, कामांक्षा देवी मंदिर आदि जगहों पर भी मनोकामना ज्योत कलश जलवाते हैं। नगर में स्थापित होने वाले प्रतिमाएं माना रायपुर से लाए जाते हैं।