युवा अच्छे काम की प्रशंसा व बुराइयों की करें निंदा
समाज में युवक-युवती परिचय सम्मेलन युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। समाज में अच्छे काम करते समय अनेक कठिनाइयां आती है। समाज के नए कार्यों की प्रशंसा करें व कुरीति व बुराइयों की निंदा करें। प्रतिभाओं का सम्मान करें, जिससे समाज का गौरव बढ़ेगा एवं सुदृढ़ समाज स्थापित होगा। उक्त बाते अखिल भारतीय अघरिया समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन-2016 में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमा शंकर पटेल ने कही।
सम्मेलन में समाज की पत्रिका दंपत्ति उपक्रम पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर 36 क्षेत्रों के 130 युवक-युवतियों ने परिचय सम्मेलन भाग लिया। केंद्रीय अध्यक्ष पटेल ने कहा कि अघरिया भव्य महासभा महिला व युवा सम्मेलन हर क्षेत्र में बाल सभा का ऐतिहासिक आयोजन के साथ संरक्षक सदस्यों का बढ़ना समाज को नई दिशा दे रही है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुनेश्वर पटेल ने कहा कि परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों की आशा से अधिक उपस्थिति युवाओं में सामाजिकता की भावना में वृद्धि का परिचायक है। केंद्रीय सचिव दीनदयाल पटेल ने सामाजिक उत्थान की दिशा में हमें निरंतर कार्य करने व युवाओं को प्रेरित करने पर बल दिया। सम्मेलन के दूसरे चरण का आयोजन पिथौरा में मार्च महीने में करने की जानकारी लोगों को दी गई।
समाज के योगदान देने के लिए सम्मान
सामजिक कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान के लिए दुलेंद्र पटेल को केंद्रीय अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। वहीं परिचय सम्मेलन में निःशुल्क चेकअप के लिए आरोग्य न्यूट्रिशन सेंटर के हेमा पटेल को स्व. त्रिवेणी देवी पटेल केलो वनांचल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
पिथौरा. सामाजिक पत्रिका विमोचन करते हुए अतिथि, कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे समाज के लोग।
सम्मेलन