युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने गौरव
पिथौराब्लाक के अर्जुनी निवासी गौरव पटेल इंडियन एयरफोर्स में फाइटर पायलट हैं। फ्लाइंग आफिसर के रूप में वे अभी 9 एएफ कर्नाटक में सेवाएं दे रहे हैं। प्रारंभ से ही मेधावी रहे इस युवक को समाज ने प्रेरणास्पद बताया है। समाज के अध्यक्ष धनेश पटेल और बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी, रजनी पटेल और कल्पना पटेल ने इस उपलब्धि को अभिभूत करने वाला परिणाम करार देते हुए कहा है कि समाज ऐसे बच्चों को पाकर गौरवान्वित है और दूसरे बच्चे इससे प्रेरणा लेकर शिक्षा ग्रहण करेंगे।
सम्मान
अघरियासमाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने इंडियन एयरफोर्स में गौरव के फ्लाइंग अफसर बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। रायपुर में एक समारोह के दौरान रविवार को उनके नाम सम्मान की घोषणा की गई और गौरव को समाज का प्रेरक पुत्र घोषित किया गया।
समाज की ओर से दिए जाने वाले सम्मान को लेते गौरव पटेल के पिता कमलकिशोर पटेल।