पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्ताओं ने कहा, रैगिंग एक सामाजिक बुराई है

वक्ताओं ने कहा, रैगिंग एक सामाजिक बुराई है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिग्विजयकॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी के द्वारा रैगिंग एक सामाजिक बुराई पर परिचर्चा का आयोजन डॉ.आरएन सिंह, प्राचार्य के निर्देशन में किया गया, जिसमें प्रभारी प्राचार्य, डॉ. अंजना ठाकुर ने भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कंप्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. शबनम खान ने कहा कि मनुष्य सभी एक दूसरे के बराबर होते है इसलिए नए आने वाले छात्रों से बराबरी का बर्ताव करना चाहिए और फिर भी कोई जूनियर को कष्ट पहुंचाता है तो एंटी रैगिंग कमेटी को शिकायत करना चाहिए।

समाजसेवी भीखम गांधी ने कहा कि हमारा शहर संस्कारधानी है और यहां कभी रैगिंग की घटना नहीं हुई है तथा आप लोग अपने वरिष्ठों का सम्मान करें एवं महाविद्यालय के संस्साधनों की सुरक्षा भी करें। एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव ने रैगिंग के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला।