साक्षरता के लिए दिया पुरस्कार
साक्षरभारत कार्यक्रम मंे उत्कृष्ट योगदान के लिए विकासखंड छुईखदान को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए माननीय मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायतों में साक्षर भारत कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से संचालित करने एवं साक्षर भारत कार्यक्रम के सभी गतिविधियों को उत्कृष्ट रुप से संचालित करने के लिए जिले के तीन ग्राम पंचायत क्रमशः उपरवाह, (राजनांदगांव विकासखंड) भैंसरा (डोंगरगढ़) एवं केकतीटोला (चौकी) को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। छुईखदान बीआरसी भगत सिंह ठाकुर एवं कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार देवांगन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल माननीय मुख्यमंत्री से प्राप्त किया गया। श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित ग्राम पंचायत का पुरस्कार सरपंच एवं प्रेरकों के द्वार प्राप्त किया गया, इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 22 प्रेरकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशासन के पूरी टीम को बधाई दी गई उन्होने अपने उद्बोधन में साक्षरता को चुनौती पूर्ण कार्य के रूप में रेखांिकत करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाना बहुत आसान है, किंतु जो कभी शाला ही नहीं गए उन्हें प्रेरकों के द्वारा साक्षर कर पठन-पाठन से जोड़ना निश्चय ही प्रशंसनीय है जिले मंे साक्षरता के कार्य को बेहतरीन रीति से संचालित करने डॉ प्रियंका शुक्ला सीईओ जिला पंचायत को मुख्यमंत्री द्वारा बधाई दी गई
सीईओ ने बताई गतिविधियां
पुरस्कारवितरण के पूर्व जिला पंचायत सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला के द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम की गतिविधियों को बताया गया कि प्रेरकों के द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर किये गये उत्कृष्ट कार्य यथा, पठन-पाठन चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कम्प्यूटर आधारित शिविर, विधिक साक्षरता, शालेय छात्र-छात्राओं के लिए संचालित रिमिडियल क्लास एवं अन्य नवाचार जो अन्य विभागों के सहयोग से किया जा रहा है, उसकी जानकारी दी गई, कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी रश्मि सिंह के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.रमन िसंह ने दिया पुरस्कार।