- Hindi News
- शहर की क्षमा टाटिया कल लेंगी भगवती दीक्षा
शहर की क्षमा टाटिया कल लेंगी भगवती दीक्षा
शहरमें 11 फरवरी को मुमुक्षु क्षमा टाटिया जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगी। 10 फरवरी को सुबह 9 बजे से सदर बाजार स्थित नए जैन स्थानक भवन से दीक्षार्थी बहन की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर भ्रमण करते जैन भवन में समाप्त होगी। दीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष गौतमचंद बोहरा एवं समरथ जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष गौतमचंद भंसाली ने बताया कि शोभायात्रा के बाद दोपहर एक बजे से उद्याचल प्रांगण में दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि नागपुर के श्रावकर| नवलचंद पुंगलिया होंगे। अध्यक्षता चेन्नई निवासी सुश्रावक भीखमचंद बाफना करेंगे। सकल जैन संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दीक्षा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जैन बंधुओं से 10 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक व्यवसाय बंद रखेंगे।