27 इंच और 70 किलो का स्फटिक शिवलिंग
राजनांदगांव| खंभात(गुजरात) से रविवार को 27 इंच का स्फटिक शिवलिंग लाया गया है। इसका वजन 70 किलो बताया गया है। शिवलिंग की स्थापना मां पाताल भैरवी मंदिर में महाशिवरात्री के दिन की जाएगी। समिति के अध्यक्ष राजेश मारू ने भास्कर को बताया कि इसका नाम पालेश्वर शिवलिंग है, माता के मंदिर के पास इसकी स्थापना की जाएगी।