पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डौंडी लोहारा में आॅटो चालक का शव मिला

डौंडी लोहारा में आॅटो चालक का शव मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके आटो चालक की लाश डौंडी लोहारा इलाके में मिली है। शव प्लास्टिक से बंधा हुआ था। मामला सीधे तौर पर मर्डर का है, लेकिन पुलिस के अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद ही मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

डौंडी लाेहारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोंदिल जलाशय के पास युवक का शव मिला। पहले तो उसकी शिनाख्त को लेकर मुश्किल हुई। इसके बाद पता चला कि राजनांदगांव से आटो चालक लोकेश्वर डौंडी गया था और लौटा नहीं है। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया, ताकि उसकी पहचान कराई जा जा सकें। मिली जानकारी के अनुसार लोकेश्वर की पहचान हो गई है। उसके शव को परिजनों को सौंप भी दिया गया है।

इसलिएमर्डर की आशंका

शवपॉलीथिन से लपटा हुआ था। साफ है कि प्राकृतिक मौत में ऐसा हो नहीं सकता। पुलिस के अधिकारी पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं।