पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो गुटों के बीच मारपीट में निकली तलवार, जुर्म दर्ज

दो गुटों के बीच मारपीट में निकली तलवार, जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचनबाग में सेामवार देर रात दो गुटों के बीच मामूली बात पर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर ली है। इसमें बीच-बचाव करने पहुंचे एनएसयूआई अध्यक्ष जहीन खान का भी नाम गया है।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार जहीन और समीर साहू अपने दोस्त जयंत के घर पर रात तकरीबन 11.30 बजे बैठे हुए थे। तभी वहां कमला कॉलेज रोड निवासी सन्नी माखिजा और उत्कर्ष वर्मा पहुंच गए। किसी बात को लेकर इनका आपस में विवाद हो गया। इसके बाद किसी ने तलवार भी निकाल ली, लेकिन पुलिस के अनुसार वह जब्त नहीं हुई है। इधर मामला थाना पहुंच गया और समीर साहू की रिपोर्ट पर सन्नी और उत्कर्ष पर मामला कायम किया गया है। वहीं सन्नी की रिपोर्ट पर जहीन और समीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जहीन का कहना है उसके साथ मारपीट नहीं हुई है।