- Hindi News
- रानी सागर में कूदी महिला कर्मी को लोगों ने बचाया
रानी सागर में कूदी महिला कर्मी को लोगों ने बचाया
जिलाअस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मंगलवार दोपहर रानीसागर में छलांग लगा दी। आसपास नहा रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। हालत ठीक बताई जा रही है।
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार माइनर ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाली बापूटोला निवासी कामिनी सिन्हा की ड्यूटी मंगलवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगी थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह लौटी और ढाई बजे के आसपास रानीसागर पहुंच गई और वह पानी में कूद गई। समय रहते आसपास नहा रहे लोगों ने उसे देखा और बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्कान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ देर रहने के बाद कामिनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आत्महत्या की कोशिश के कारण का पता नहीं चला है।