पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मियों ने सांसद को बताई समस्याएं

शिक्षाकर्मियों ने सांसद को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाकर्मियोंका एक प्रतिनिधि मण्डल संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष जाकेश साहू, राजेन्द्र लाडेकर तथा शालेय शिक्षाकर्मी सघं के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी एवं कन्हैया टेमरे के संयुक्त नेतृत्व में जिले के सांसद अभिषेक सिंह से मिलकर ज्ञापन सौपा तथा क्रमोन्नति वेतन,पदोन्नति,समयमान वेतन,पुनरीक्षित वेतनमान की समय सीमा 8 वर्ष से घटाकर 4 वर्ष करने व्याख्याता पंचायतों को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाने,समुह बीमा,पेंशन,ग्रेच्युटी आदि का लाभ देने तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतू जिला पंचायत एवं बीईओं कार्योलयों में नियमित रूप से परामर्शदात्री शिक्षा समिति की बैठक आयोजित करने की माग की गई यह बात उल्लेखनीय है कि शिक्षाकमियों को विगत 2008 से क्रमोन्नति वेतन मिल रहा था।

मई 2013 से पुनरीक्षित वेतन के साथ भी क्रमोन्नति वेतन दिया जा रहा था. परन्तु जुन 2014 से इसे काट दिया गया। जबकि प्रत्येक विभाग में पदोन्नति से वंचित कर्मियों को क्रमोन्नति वेतन दिया जाता है। इस सबंध में स्थानीय स्तर पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। इसी प्रकार प्रदेश के 26 जिलों में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति लगातार हो रही है परन्तु राजनांदगांव जिले में ही विगत तीन वर्षो सें सहायक शिक्षकों की पदोन्नति रूकी हुई है, जिसके कारण जिलेभर के मिडिल स्कूलों में 1498 पद रिक्त है, जिससे पढ़ाई चौपट हो रही है।