पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में पत्रकारिता की भूमिका केे सवाल, पत्रकारों ने दिए जवाब

समाज में पत्रकारिता की भूमिका केे सवाल, पत्रकारों ने दिए जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिग्विजयकॉलेज में समाज कार्य विभाग ने मंगलवार को कार्यशाला रखी, जिसका विषय था आधुनिक समाज तथा समाज कार्य में पत्रकारिता की भूमिका। इसमें विभिन्न समाचार पत्रों के संपादक ब्यूरो चीफ शामिल हुए और उन्होंने छात्रों के साथ अपना अनुभव बांटा। किसी ने पत्रकारिता के अच्छे-बुरे पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया तो किसी ने समाज में पत्रकारिता की भूमिका को सहजता से रखा।

कार्यक्रम की शुरूआत में वरिष्ठ पत्रकार दीपक बुद्धदेव ने अनुभव बांटे और पत्रकारिता में आने वाली कठिनाइयों से छात्रों को अवगत कराया। इसके बाद एक-एक कर सभी अतिथियों ने छात्रों के साथ पत्रकारिता के अनुभव बांटे। मिथलेश देवांगन ने पत्रकारों के नजरिए और उनके काम पर फोकस किया। प्राकृत शरण सिंह ने छात्रों से कहा कि आपका रिजल्ट सालभर बाद आता है, जबिक एक पत्रकार का रिजल्ट हर रोज सुबह अखबार के जरिए आप देख सकते हैं। छात्रों को पवन केसवानी, मोहन कुलदीप, संदीप कोलहारकर, प्रमोद शेंडे, अखिलेश और रायपुर से आए विकास शर्मा ने भी संबोधित किया।

इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह कार्यशाला के विषय में बताया। समाज कार्य विभाग प्रो. मानिकपुरी ने व्याख्यान में कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों और समस्याओं को प्रगट कर लोगों के बीच रखनें में पत्रकारों की अहम् भूमिका रहती है ।समाज कार्य के छात्र मोहित मडामे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद मोहित, उज्जवल, खुशबू, दानेश्वर, प्रियंका आदि ने स्वागत गीत गाए। अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में समाजकार्य के छात्र भेखलाल वर्मा, किशन देवांगन, शेख इरफान, मोहित, हरिश, ताम्रध्वज साहू (सहसचिव) शत्रुहन कुम्भकार आदि मौजूद रहे।

समाज कार्य की कार्यशाला में पत्रकारों को सुनते एमएसडब्ल्यू के छात्र।