हादसे से बचान के लिए लगाए गए बेरिगेट्स
राजनांदगांव | सड़कहादसों से बचने के िलए फोरलेन के मिडिल कट में बेरिगेट्स लगाए गए हैं। हाल ही में फोरलेन कंपनी ने रायपुर नाका और पीटीएस के सामने सड़क की मरम्मत की है। मरम्मत के पहले वहां ब्रेकर थे। इन ब्रेकरों को हटा दिया गया था। अब वहां बेरिगेट्स लगाए गए हैं ताकि सड़क हादसों पर लगाम कसा जा सके। यहां ब्रेकर हटने की वजह से लगातार हादसे हो रहे थे। इस पर खबर प्रकाशित की गई तो यह कार्रवाई हुई।