- Hindi News
- जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा
जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा
राजनांदगांव| कलेक्टरअशोक अग्रवाल ने 8 फरवरी को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले के राजनांदगांव, खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड के जिला पंचायत सदस्यों की निर्वाचन की विधिवत घोषणा की। कलेक्टर ने साल्हेवारा से अलका श्रीवास्तव, भुरभुसी से रेणुका हिरवानी, उदयपुर से रेखा बाई जंघेल, अतरिया से मोंगरा सरूप वर्मा, पाडादाह से यशोदा निलाम्बर वर्मा, मुढ़ीपार से चित्रलेखा वर्मा, घुमका से भुनेश्वर शोभाराम बघेल, लिटिया से कांति बंजारे, टेड़ेसरा से सुरेन्द्र दाऊ, सिंघोला से मधु साहू एवं खडग़ांव से कविता राणा के निर्वाचित होने की घोषणा की। उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।