सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
राजनांदगांव|अज्ञात चोरने सूपे मकान में धावा बोल दिया और ताला तोड़कर चांदी के जेवरात लेकर भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मासुलकसा निवासी गोवर्धन्न हल्बा उसके परिवार के लोग 23 सितंबर को खेत में काम करने गए थे। तभी दोपहर के समय चोर उसके घर में घुसा और पायल, ऐंठी, बिछिया और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में धारा 380 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।