करंट लगने से युवक ने दम तोड़ा
राजनांदगांव|डोंगरगांव इलाकेमें करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनीभांठा निवासी 32 वर्षीरू कलाराम कोरे बुधवार को शाम तकरीबन 5 बजे परिजनों को सूखा नाला बैराज में नहाने जाने की बात कहकर निकल गया। बताया गया कि इसके बाद बॅराज में उसकी करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।