सांस्कृतिक प्रस्तुति ने रातभर बांधे रखा
स्थानीयअग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन की 5139वीं जयंती महोत्सव के छठवें दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के साथ रात्रि 8.30 बजे से स्थानीय अग्रबंधुओं के साथ ही संस्कार सिटी स्कूल, आस्था मुक बधिर शाला एवं कोलकत्ता से पधारे जयश्री नाटय ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मनमोह लिया। वहीं जयंती के अवसर पर समाज ने गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल एवं अग्रवाल महिला मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव होने वाले सातों दिन के कार्यकमों में समाज के सभी वर्ग के लोग, बच्चें, नवयुवक, युवतियां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कार सीटी स्कूल ने सरगुजा नृत्य एवं आस्था स्कूल ने छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत किया जिसे समाज के सभी लोगों ने तहेदिल से तारीफ की। कलकत्ता के जयश्री ग्रुप ने अपनी प्रस्तुती में राजस्थानी लोक कला, कठपुतली नृत्य एवं फायर डांस, घुमर नृत्य की विशेष प्रस्तुती दी इसके अलावा कृष्ण की रासलीला से संबंधित नृत्य को दर्शकों ने काफी सराहा। कलकत्ता के नृत्य मंडली की प्रस्तुती पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल अग्रवाल नवयुवक मंडल के पदाधिकारी नाचने-झुमने लगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती में दर्शकों ने कलाकारो ंको नगद पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन कु.आस्था महेश अग्रवाल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सामाजिक बंधुओं का प्रीतिभोज भी रखा गया था।
आज दोपहर महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के पुरूषों ने सफेद कुर्ता-पजामा एवं महिलाओं ने केसरी औरेंज कलर की साडियां पहन निकली थी जिससे शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बनती थी। शोभायात्रा के पश्चात अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें सात दिन तक आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही अपने विवाह की स्वर्ण जयंती पूर्ण करने वाले अग्रबंधुओ का सम्मान किया।
अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा में शामिल हुए समाज के लोग।