ट्रेन से कटा युवक
राजनांदगांव| मोहबानिवासी 20 वर्षीय लेखराम सिन्हा बीती रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन से कट गया। यह हादसा गांव लौटते वक्त बरगा के पास हुआ। बताया गया कि लेखराम बिजली रीडिंग का काम करता था। वह गांव लौटते वक्त ट्रेन की चपेट में गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खबर मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।