पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्म हाउस के कुएं में मिला भृत्य का शव

फार्म हाउस के कुएं में मिला भृत्य का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मत्स्यविभाग में बतौर भृत्य पदस्थ सिंगदई निवासी दशमत सिंह ठाकुर (52 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह उन्हीं के फार्म हाउस के कुएं में मिला। उनके छोटे भाई पूरन ठाकुर जब फार्म हाउस में पानी डालने गए तब इसका खुलासा हुआ। मोटर चालू करने के दौरान कुएं में उनकी लाश तैरती हुई मिली। उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी। आनन-फानन में वे विभाग और पुलिस तक पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। कुएं से शव को निकाला। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

रोजाना की तरह दशमत गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचे। इसके बाद वे घर से निकले तो सुबह तक नहीं लौटे। उनके भाई पूरन ने बताया कि सुबह वे फार्म हाउस में मोटर चालू करने गए थे। कुएं की गहराई ज्यादा होने से उन्हें अंदर भाई के शव होने का अंदाजा भी नहीं था। जब मोटर चालू होने के बाद जल का स्तर कुछ कम हुआ तो दशमत का शव पानी के ऊपर गया। कुएं में भाई का शव देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने गांव वालों को दी। इसके बाद वे विभाग तक पहुंचे और लालबाग थाने में भी खबर की। सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे शव कुएं से बाहर निकाला गया।

इसी कुएं से निकाली गई लाश।

हादसे के बाद बिन मां-बाप की हुई बेटियां

मृतकदशमत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी भावना स्नातक कर रही है जबकि छोटी बेटी बीना अभी दसवीं की छात्रा है। 12 साल पहले उनकी मां बिसरी बाई की मौत हुई थी। अब उनके पिता का साया भी उनके सिर से उठ गया।