- Hindi News
- शासन के खिलाफ धरने की तैयारी, बैठक में भिड़े कांग्रेसी
शासन के खिलाफ धरने की तैयारी, बैठक में भिड़े कांग्रेसी
राशनकार्ड मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी बैठक बहस और विवाद की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस भवन में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर जिला अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच जमकर बहस हुई। मामला संगठन को भीड़ जुटाने का था। इस बैठक में जिला अध्यक्ष अलालीराम यादव मौजूद नहीं हुए। बैठक में प्रभारी महासचिव शंकरलाल ताम्रकार के सामने कांग्रेसियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। इस दौरान महापौर पद के दावेदार भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
29 सितंबर को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना है। इस प्रदर्शन में हर वार्ड से 50-50 लोगों को एकजुट कर लाने की तैयारी चल रही है। अब इतनी संख्या में 51 वार्डों से लोगों को लाने की जिम्मेदारी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में विवाद छिड़ गया। मुदलियार ने कहा कि यही मौका है सभी पार्षदों को ताकत दिखाने का। उसी आधार पर आने वाले समय में टिकट बांटी जाएगी। इस पर वरिष्ठ कांग्रेसी कुतुबुद्दीन सोलंकी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए समिति बनेगी, वार्डों में दौरा होगा, तब जाकर टिकट के लिए पेनल तैयार होगा। संगठन को भीड़ जुटाने की तैयारी करनी चाहिए। काफी देर तक इस मसले पर दोनों के बीच बहस होती रही। कुछ अन्य कांग्रेसियों ने भी अपना विरोध जताया। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही कांग्रेसियों में एकजुटता नजर नहीं रही है। लगातार दो चुनाव हारने के बाद भी इस तरह के तेवर।
^यह आम आदमियों का आंदोलन है, जिसे कांग्रेस करने जा रही है। बैठक में कहीं किसी तरह की बहस नहीं हुई है। अब कांग्रेस भी एक परिवार है, और परिवार में चर्चा तो होती है, उसे बहस नहीं कह सकते।\\\'\\\' जितेंद्रमुदलियार, शहरकांग्रेस अध्यक्ष
बसंतपुर थाने का घेराव
कांग्रेसियोंद्वारा 29 सितंबर को 11 बजे कांग्रेस कमेटी द्वारा बसंतपुर थाने का घेराव किया जाएगा। बसंतपुर थाने पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में जिले के कांग्रेस के पर्यवेक्षक शंकर लाल ताम्रकर, गनी खान, कुतुबुद्दीन सोलंकी, कुलबीर छाबड़ा, रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिंटू, अशोक पंजवानी, हफीज खान, बसंत बहेकर, सुदेश देशमुख, मामराज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
शहर अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी में तीखी बहस
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में इसी तरह होती रही बहस।