भेड़ीकला में छत्तीसगढ़ी नाचा आज
राजनांदगांव| भेड़ीकलातिरंगा चौक में जय माॅ सरस्वती समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर आज धनगांव खैरागढ़ वालों का छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम रखा गया है। समिति के अध्यक्ष प्रकाश देवांगन ने समस्त ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में आने के लिए कहा है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर निषाद, कोषाध्यक्ष अरूण साहू और सचिव शिवकुमार देवांगन, उपसचिव मुरलीधर देवांगन, सहसचिव मुरली यादव, संरक्षक मानिक देवांगन, बिसाहु और हेमचंद साहू सहित गांव के अनेक लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।