छात्रों ने मनाया स्थापना दिवस
राजनांदगांव|शासकीय शिवनाथसाइंस कॉलेज में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा प्रकोष्ठ गायत्री मंच के अध्यक्ष हरीश गांधी उपस्थित थे। एवं अध्यक्षता डाॅ. सुमन सिंह बघेल संस्था प्राचार्य ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता गायत्री परिवार के प्रकाश चंद्र शुक्ला मौजूद थे। इस दौरान एसआर कन्नौजे ने रासेयो के इतिहास, दर्शन, उदेस्य के बारे में विस्तार से बताएं। साथ ही शुक्ला ने बताया कि युवा समाज की धुरी है, चितंन ही युवा को रास्ता दिखाती है। गांधी ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि समाज में चुनौतियाॅ बहुत है पर समय कम हैं। व्यस्त रहें मस्त रहें जीवन में पुरूषार्थ को त्यागें। संस्था प्राचार्य बघेल ने रासेयो जैसे नि:स्वार्थ पवित्र योजना से आव्हान किया कि समाज के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहे।