छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम आज
राजनांदगांव|नव दुर्गाउत्सव समिति समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आज रात्रि मोना सेन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के सचिव तामेश्वर साहू ने बताया कि आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों से उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।