नहीं मिली असली आजादी
छगआदिवासी विकास परिषद जिला इकाई राजनांदगांव की जिला स्तरीय बैठक में जिला अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा की देश को आजादी मिले 68 साल बीत चुके हैं, लेकिन देश के आदिवासियों को आज भी असली आजादी नहीं मिली।
आदिवासियों के साथ अन्याय, अत्याचार शोषण दिनों दिन बढ़ते जा रहा है, जिसका मुकाबला करने के लिए हमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से एकजुट होकर संघर्ष करना पडे़गा तथा अविप से तन मन एवं धन से जुड़ना होगा श्री ठाकुर ने कहा की लोगों को दलगत एवं जातिगत भावना से उपर उठकर सामाजिक हित में काम करने की अपील की। सभा को परिषद के जिला उपाध्यक्ष पीआर चंद्रवंशी, महासचिव दिनेश कुरेटी, महामंत्री गौतम मंडावी, तहसील उपाध्यक्ष हेमनाथ चंद्रवंशी, महासचिव गुलचरण कतलाम, महामंत्री लतेल मंडावी, धुरसिंग सलामे, रधुवीर ठाकुर, शेरसिंग गेडिया एवं सुरेश सोरी ने भी संबोधित किया। बैठक में परिषद का गठन तहसील से ग्राम स्तर पर तक करने आगामी बैठक 21 सितंबर को रायपुर में सम्मिलित होने तथा सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।