पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महोत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी

महोत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्गारोहणमहोत्सव मंे श्री शांति विजय भक्त मंडल परिवार के संयोजन मे विविध आयोजन हुआ। आचार्य श्रीश्री 1008 विश्वविभूति सम्राट महान योगीराज जगतगुरू शांति विजय सुरीश्वरजी गुरूदेव के पावन सानिध्य मंे भक्त मंडल द्वारा भगवान महावीर चौक से प्रभात फेरी के बाद नवकारसी कार्यक्रम हुआ।

सुबह श्वेतांबर मंदिर से गुरूदेव शोभायात्रा निकली जिसमे जैन समाज के लोग बड़ी संख्या मे शामिल थे। श्री शांति विजय सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा गुरूदेव की अष्टप्रकारी पूजा मंदिर में की गई। वही शाम को मनोहर शिशु प.पू.मृगावती जी म.सा. की प्रेरणा से सकल संघ द्वारा स्वधर्मी वात्सल्य कार्यक्रम हुआ,जिसमेंं समाज के प्रेरणास्त्रोत कमला बाई नवलखा राजनांदगांव, मूलचंद गोलछा रायपुर, कमलचंद बैद रायपुर दिनेश श्रीश्रीमाल दल्ली राजहरा उपस्थित थे,देर शाम सुप्रसिद्ध भजन गायक शीतल पांडे दिल्ली द्वारा गुरूभक्ति भजन की प्रस्तूति दी गई,लगातार तीसरे साल आयोजित उक्त समारोह मे समाज के वरिष्ठो सहित भक्त मंडल के संरक्षक उत्तमचंद छाजेड़, अशोक मूणोत, राजेंद्र डाकलिया, अध्यक्ष महेंद्र बैद, उपाध्यक्ष विक्की बरडिया आदि मौजूद थे।