पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती पर स्टेट स्कूल में कार्यक्रम आज

विश्वकर्मा जयंती पर स्टेट स्कूल में कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| विश्वकर्माजयंती के अवसर पर शहर बिल्डिंग ठेकेदार संघ द्वारा बुधवार रात 8 बजे से स्थानीय स्टेट स्कुल में छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विशेष रूप से गरियाबंद के रंग सरोवर मंडली को बुलाया गया है। आयोजन में राज्य के लोकप्रिय गायक मिथलेश साहू भूपेंद्र साहू द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कर्मा, ददरिया, युगल गीत, हास्त प्रहसन मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुति भी रंग सरोवर मंडली के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। संघ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ डोंगरे ने बताया कि आयोजन के दौरान सांस्कृतिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त किए शहर के कलाकार प्रमोद शर्मा, भैय्यालाल हेडाऊ, स्व. गोविंदराम निर्मलकरजी खुमान साव का सम्मान किया जाएगा। डोंगरे ने शहर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।