- Hindi News
- कला का चरम ही असली जादू हैं: गोगिया सरकार
कला का चरम ही असली जादू हैं: गोगिया सरकार
कला का चरम ही असली जादू हैं: गोगिया सरकार
राजनांदगांव|गौरवपथ स्थितआडिटोरियम में 12 दिसंबर से जादूगर गोगिया सरकार का शो होगा। इसे लेकर बुधवार को जादूगर गोगिया ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने जादू के बारे में बताया कि जो कला के चरम पर पहुंच जाए, वहीं जादू कहलाता है। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का है, इसके बाद भी लोग अंधविश्वास पर भरोसा करते हैं। हमें ऐसी अवधारणाओं से बाहर आना होगा। गोगिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में शो कर चुके हैं। राजनांदगांव उनका छठवां शहर है।