मीडिया मॉनिटरिंग समिति गठित
राजनांदगांव|कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2014 के दौरान टीव्ही चैनल केबल टेलीविजन में प्रसारित होने वाले राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के विज्ञापन के प्रमाणन एवं मानिटरिंग के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष अपर कलेक्टर केआर ओगरे को बनाया गया है। सहायक संचालक जनसम्पर्क हीरा देवांगन इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। अनुविभागीय दंडाधिकारी राजनांदगांव बीएल गजपाल इस समिति के सदस्य बनाए गए है।