पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में होगी निगम चुनाव की मतगणना

मंडी में होगी निगम चुनाव की मतगणना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|नगर पालिकनिगम राजनांदगांव के चुनाव की मतगणना स्थानीय कृषि उपज मंडी बसंतपुर में होगी। कृषि उपज मंडी परिसर स्थित कृषक विश्राम गृह को स्ट्रांग रूम के लिए चयनित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ.संजीव शुक्ल एवं आब्जर्वर प्रभात कुमार झा ने कृषि उपज मंडी का चयन मतगणना के लिए किया। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने मतगणना टेबल, रिटर्निंग आफिसर, गणना एजेंटों की बैठक व्यवस्था, बेरीकेटिंग, ईव्हीएम को लाने ले जाने, गणना एजेंटों एवं मतगणना कर्मचारियों के आवागमन एवं बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित करने अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतगणना स्थल में फायर ब्रिगेड रेत, मतगणना स्थल पर पार्किंग, सफाई की संपूर्ण व्यवस्था करने निगम अमले को निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत कनेक्शन, जनरेटर की व्यवस्था करने पीडब्ल्यूडी के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के एसडीओ को निर्देशित किया। चुनाव की मतगणना 4 जनवरी 2015 को होगी।