अफसरों के कामकाज पर नाराजगी
जिलापंचायत कार्यालय में सीईओ डॉ.प्रियंका शुक्ला ने अफसरों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कामकाज पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अफसरों का कामकाज संतोषप्रद नहीं है।
बैठक में ग्राम पंचायत सचिव आवास की कार्य प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना सहित आईएपी (एकीकृत कार्य योजना) ग्राम विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जनपद वार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत की सीईओ ने उपस्थित समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का सख्त निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत सचिव आवास के निर्माण कार्यों को दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए गए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में विकासखंड अंबागढ़ चौकी एवं डोंगरगांव का एक-एक सचिव आवास कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। दोनों जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों कार्यों को प्रगतिरत बताते हुए निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराने की बात कही। समीक्षा के दौरान विकासखंड खैरागढ़ एवं छुरिया के सबसे ज्यादा सचिव आवास कार्य अपूर्ण पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत ने दोनों जनपदों के सीईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
नियुक्त सहायक विकास विस्तार अधिकारियों द्वारा कार्य संतोषप्रद नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण लक्ष्यानुरूप कार्य प्रगति नहीं हो पा रही है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे स्वयं जनपदों में जाकर सहायक विकास विस्तार अधिकारियों कार्य प्रणाली की जांच करेंगी। लापरवाह सहायक विकास विस्तार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।