राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता कल से
राजनांदगांव|राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 18 से 21 सितम्बर तक राजनांदगांव में आयोजित की गई है। इस दौरान 19 वर्ष बालिका क्रिकेट, 17 वर्ष बालक-बालिका हॅाकी, 14 एवं 17 वर्ष बालक- बालिका बास्केटबाल, 14 वर्ष बालक-बालिका चोईच्वाण्डो, 19 वर्ष बालक-बालिका शूटबॉल, 14,17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका शतरंज, टेबल टेनिस की स्पर्धाएं होंगी। सांसद अभिषेक सिंह 18 सितम्बर को सुबह 10 बजे दिग्विजय स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती सरोजनी बंजारे करेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सचिन बघेल मौजूद रहेंगे।