आपसी सुलह के बाद बच्ची को दफनाया
गंडईइलाके में सोमवार रात वाहबी समुदाय के परिवार में बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उसके कफन-दफन को लेकर परिवार को चिंता सताने लगी। क्योंकि पूर्व राजनांदगांव में वाहबियों को दफनाने की बात को लेकर सून्नी समुदाय के साथ विवाद की स्थिति बनी थी। हालांकि गंडई में ऐसे हालात निर्मित नहीं हुए और दोनों ही समुदायों के बीच आपसी सुलह हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टिकरीपारा में रहने वाले आरिफ खान के घर बच्ची ने जन्म लिया, तभी उसकी मौत हो गई। अब उसका कफन-दफन किया जाना था। वाहबी समुदाय का होने के कारण उन्हें कब्रिस्तान में जगह को लेकर समस्या आने की आशंका हुई। क्योंकि पहले जिले में ऐसे मामले सामने चुके हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ दोनों ही पक्षों के बीच बैठक कराई गई। वहीं यह तय हुआ कि सून्नी कब्रिस्तान के एक हिस्से में बच्ची को दफनाने के लिए जगह दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे भविष्य के लिए ठीक बताया।
^दोनों ही पक्षों के प्रतिनिधि मंडल के बीच बैठक कराई गई। इसमें सुलह हो गई है, बच्ची को दफनाने के लिए कब्रिस्तान के एक हिस्से को दिया जाना तय हुआ है।\\\'\\\' गोपीचंदमेश्राम, एसडीओपी,गंडई